LightBlog

बॉलीवुड की आने वाली फिल्मे | upcoming bollywood movie list 2018

बॉलीवुड की आने वाली फिल्मे | Upcoming Bollywood Movies List 2018 -

साल 2018 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल कई धमाकेदार फिल्मे रिलीज़ होने वाली है, साल 2017 में कई सारी फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था जिनमे टाइगर ज़िंदा है, गोलमाल अगेन , जुड़वा 2 व ऐसी ही कई फिल्मे शामिल थी। इस लिस्ट में हम आपको उन टॉप 5 फिल्मो के बारे में बताएँगे जिनका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है तो आइये जानते है -

Upcoming Bollywood Movies List 2018 -

5.) रेस 3

रेस ३ बॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है, यह बॉलीवुड की फिल्म सीरीज रेस की तीसरी इन्सटॉलमेंट  है। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान ने रेस फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार रेस फिल्म के निर्माताओं ने सलमान खान से हाथ मिला लिया है और वह इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले है । इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नार्डिज़, डेज़ी शाह व साकिब सलीम भी शामिल है । यह फिल्म 15 जून को ईद पर रिलीज़ होगी ।

4.) संजू 
संजू बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की बायोपिक फिल्म है जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है । जब राजकुमार हिरानी ने फिल्म के लिए रणबीर कपूर को चुना तो लोग उनके इस फैसले पर ऊँगली उठा रहे थे की रणबीर कपूर यह रोले अदा नहीं कर पाएंगे बल्कि संजय दत्त खुद इस बात से एग्री नहीं थे लेकिन जब फिल्म के सेट पर से रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें वॉयरल हुई तो लोग उनके इस लुक को देखकर चौक गए की ये रणबीर है या संजय दत्त । यह फिल्म 22 जून को सिनेमाघर में रिलीज़ होगी जिसमे संजय दत्त की पर्सनल लाइफ को दिखाया जायेगा ।

3.) रोबोट 2 -
रोबोट 2 साउथ की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, इसमें रजनीकांत व अक्षय कुमार ने अहम रोल अदा किया है । फिल्म में उच्च vfx टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है । यह फिल्म 2017 में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिल्म की टेक्नोलॉजी के कारण इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाना पड़ा और अब यह फिल्म 2018 में रिलीज़ होगी । कहा जा रहा है की फिल्म में अक्षय कुमार एक विलन का रोल निभाएंगे व फिल्म के पोस्टर जारी हो चुके है जिसमे अक्षय कुमार का लुक सभी को पसंद आ रहा है व लोग फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है ।

2.) थग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान -
थग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की कहानी एक ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है जिसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है और यह टेलर के नॉवल "कॉन्फेशन ऑफ़ थग्स " से ली गयी कहानी है जिसमे 1805 से 1840 तक की स्टोरी को दिखाया गया है । इसमें आमिर खान व अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया है । फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।

1.) जीरो -
जीरो बॉलीवुड की आने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है । इसमें शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा व कटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे । फिल्म में हमे शाहरुख़ खान का एक नया किरदार देखने को मिलेगा वह एक बौने का किरदार निभाने जा रहे है जो की सूत्रों के अनुसार एक दूसरे ग्रह जीरो से आया है। इसके अलावा फिल्म में हमे आलिया भट्ट,रानी मुखर्जी, काजोल व करिश्मा कपूर का कैमियो भी है । फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमघर में रिलीज़ होगी ।

तो ये थी 2018 की Top 5 बेसब्री से इंतज़ार किये जाने वाली बॉलीवुड की फिल्मे आप किस फिल्म का इंतज़ार कर रहे है हमे जरूर बताये व शेयर करना न भूले ।


बॉलीवुड की आने वाली फिल्मे | upcoming bollywood movie list 2018 बॉलीवुड की आने वाली फिल्मे | upcoming bollywood movie list 2018 Reviewed by Wittyfeel on June 01, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.